Wednesday, 12-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

बारी नगला के विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में सावन के प्रमुख पर्व तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने हाथों पर मेहंदी से आकर्षक एवं मनमोहक डिजाइनों को उकेरा।


प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम, भावना ने द्वितीय और सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार के लिए स्वाति, अंजू, सुनाक्षी, प्रियांशी एवं शिवा का चयन किया गया। इसके अलावा माता पार्वती और भगवान शिव का रूप धारण करने वाली छात्राओं कविता और मोनी को भी पुरस्कृत किया गया।


मीना मंच प्रभारी शिक्षिका प्रीति शर्मा एवं अनुदेशक (कला) आशा राणा ने छात्राओं को सावन के प्रमुख पर्व तीज की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीज प्रेम, भक्ति, वैवाहिक सुख और परिवार की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं परिवार एवं रिश्तों की खुशहाली के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाती हैं।


प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल एवं प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनीत यादव, रजी हसन, धर्मेन्द्र पटेल, ऊषा देवी, मोहिनी देवी सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और विद्यालय परिसर सावन की सांस्कृतिक छटा से सराबोर नजर आया।

whatsapp whatsapp