Skip to content
टाइमलाइन न्यूज़ (हिंदी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट
बरेली। इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की ओर से डीपीएस बरेली के छात्रावास में रहने वाली बालिकाओं के लिए तीज पर्व के अवसर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने के साथ उनकी रचनात्मकता एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। पारंपरिक परिधान, साज-सज्जा और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार मिलने पर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. ममता, डॉ. रीता, डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता, वैशाली, सुरभि, अफजा, अनीता, सुनीता, रीना गुप्ता, दीपाली और प्रीति मौजूद रहीं। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. मधु गुप्ता, डॉ. ममता, डॉ. रीता, डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता, वैशाली, सुरभि, अफजा, अनीता, सुनीता, रीना गुप्ता, दीपाली और प्रीति मौजूद रहीं।
क्लब की ओर से कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए डीपीएस की प्रधानाचार्या रितु अरोड़ा और शुचिता का आभार व्यक्त किया गया। क्लब सदस्यों ने बताया कि संस्था की ओर से समय-समय पर बच्चों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ सेवा एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। तीज प्रतियोगिता भी इसी श्रृंखला का हिस्सा रही।