Thursday, 30-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता के जरिए दिया बचाव का संदेश

whatsapp    

टाइम लाइन न्यूज़ (हिन्दी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट 

बरेली। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) सी.बी. गंज में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को हेपेटाइटिस के कारण, लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने ओपीडी में आए मरीजों एवं उनके परिजनों को हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण के महत्व, समय पर जांच और उपचार की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षित इंजेक्शन, सुरक्षित रक्त के उपयोग, स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।


इसी क्रम में वुडरो स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से हेपेटाइटिस से बचाव का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। उपस्थित सभी लोगों ने "हेपेटाइटिस मुक्त भारत" के निर्माण का संकल्प लिया।


डॉ. मधु गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए वुडरो स्कूल की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के हिरदेश, मनमोहन, श्रवण, रजनी, सरस्वती, मनु, रामलली, मेरता, सुबिता, दुर्गेश, जयश्री एवं सूरज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp