Sunday, 01-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में बरेली से उमड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

कारों, रेल और बसों के माध्यम से करीब 400 कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे, वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक ने दर्ज कराई उपस्थिति

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट

बरेली। दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ, संविधान बचाओ’ महारैली में बरेली जनपद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली से लगभग 60 कारों तथा रेल और बसों के माध्यम से करीब 400 कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।


इस महारैली की खास बात यह रही कि इसमें बरेली जनपद के वरिष्ठ नेताओं, जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ-साथ ऐसे कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई देते हैं। वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन की एकजुटता को प्रदर्शित किया।


महारैली में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट, राजाराम साहू, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, कृष्णकांत शर्मा, मुजाहिद हसन खान, इलियास अंसारी, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, प्रोफेसर यशपाल सिंह, राज शर्मा, डॉ. हरीश गंगवार, राफिया शबनम, रामदेव पांडे, जुनैद हसन, असलम चौधरी, यूसुफ खान, रविंद्र सहारा, रमेश श्रीवास्तव, महेश पंडित, हारून अल्वी, आशीष साहू, मनदीप राव, नरेंद्र यादव, आफताब आलम, सुंदर प्रकाश कश्यप, अमित कश्यप, राकेश गंगवार, योगेश जोहरी, अजय शुक्ला, नरेंद्र साहू, अरविंद राठौड़, उल्फत कठेरिया, राम अवतार, अरमान अल्वी, सरफराज बैग, अलाउद्दीन, फिरोज खान, जावेद खान, सरताज हुसैन, मनोज घोष एवं तीरथ मधुकर सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने बताया कि बरेली से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का दिल्ली पहुंचना संगठन की सक्रियता और एकजुटता का परिचायक है। उन्होंने महारैली में शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

whatsapp whatsapp