Monday, 27-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षकों के हितों को लेकर शिक्षक संघ ने अर्बन कोपरेटिव बैंक की अध्यक्षा व विधायक मीरगंज से की मुलाकात

whatsapp    

टाइम लाइन न्यूज़ (हिन्दी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट 

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बरेली इकाई के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अर्बन कोपरेटिव बैंक की अध्यक्षा श्रृति गंगवार एवं मीरगंज विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अर्बन कोपरेटिव बैंक की अध्यक्षा को राधा-कृष्ण का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया। 


इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि बैंक में हजारों शिक्षकों के वेतन खाते संचालित हैं, जबकि अन्य बैंकों द्वारा दुर्घटना बीमा सहित कई अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।  ऐसे में अनेक शिक्षक अपने खाते अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इस पर अध्यक्षा श्रृति गंगवार ने आश्वासन दिया कि अर्बन कोपरेटिव बैंक भी जल्द ही शिक्षकों के लिए अन्य बैंकों की तर्ज पर विभिन्न लाभकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है और शीघ्र ही सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।


इसके बाद शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मीरगंज के विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा से मुलाकात कर फतेहगंज एवं मीरगंज ब्लॉक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। संघ के पदाधिकारियों ने अर्बन कोपरेटिव बैंक की अध्यक्षा एवं विधायक मीरगंज द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


प्रतिनिधिमंडल में बरेली के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार, जिलामंत्री गिरजेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार एवं गौरव गुप्ता, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष अमित गंगवार, फतेहगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश कुमार, बिथरी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, मंत्री अजय कुमार, सुमित गंगवार, अक्षय प्रताप सिंह, नितिन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp