Thursday, 23-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पति पर अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग

whatsapp    

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति पर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़िता के अनुसार, उसका विवाह 17 फरवरी 2023 को कैंट थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी निवासी सचिन जायसवाल से हुआ था। विवाह के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और 25 फरवरी 2026 को उसे घर से निकाल दिया। महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष के खिलाफ वर्ष 2025 में भी कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

महिला ने बताया कि उसने अपने भरण-पोषण के लिए सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया है। आरोप है कि इसके बाद से उसका पति लगातार फोन कर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज करता है और बेडरूम की निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा जान से मरवाने की धमकी देता है।

पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आशंका जताई है कि यदि उसके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसके पति की होगी। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

— टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी

whatsapp whatsapp