Friday, 25-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

राधा-कृष्ण की भक्ति में रंगा शांतिकुंज विद्यालय परिसर, वृंदावन के कलाकारों ने जीवंत की रासलीला

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। लाल फाटक स्थित शांतिकुंज पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का परिसर उस समय ब्रज की भक्ति और आध्यात्मिक रंगों से सराबोर हो उठा, जब वृंदावन धाम से आए कलाकारों ने रासलीला का मनोहारी मंचन प्रस्तुत किया। चार दिवसीय रासलीला के प्रथम दिन भगवान के प्रकटीकरण की लीला ने छात्राओं और उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।


श्री सर्वेश्वर रासलीला मंडल, श्री वृंदावन धाम के कलाकारों ने ब्रज की पारंपरिक शैली में लीला का मंचन कर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति भाव को जीवंत कर दिया। मंचन के दौरान संगीत, नृत्य और संवादों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि रासलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, दर्शन और जीवन मूल्यों की जीवंत पाठशाला है। आज के डिजिटल युग में बच्चों को अपनी जड़ों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना जरूरी है। श्रीकृष्ण की लीलाएं विद्यार्थियों को प्रेम, समर्पण, भक्ति और विनम्रता का संदेश देती हैं।उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों का विकास करने के साथ ब्रज की लोक संस्कृति, संगीत और नृत्य परंपरा से उनका परिचय कराना है।


प्रधानाचार्य राधिका चंद ने वृंदावन से आए कलाकारों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में रेनू यादव, जानकी बिष्ट, बबिता, प्राची त्यागी, पुष्पांजलि, प्रियंका यादव, शिवांगी सक्सेना, देवदत्त गंगवार, साक्षी गोस्वामी, दीक्षा साख्यधर, रंजीत गोस्वामी, आरती चौहान, इशिका, अवधेश सिंह, श्रेया सिंह, केतकी शर्मा, लता वर्मा, अजय कुमार, सौम्य शर्मा, रघुवीर, गुरूबख्श सिंह, विवेक, सनी पटेल, भगवान दास, आकाश एवं द्रोणकांत आदि का विशेष सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp