Monday, 10-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

कांवड़ियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ (हिंदी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट
बरेली। सावन के दूसरे सोमवार पर सीबीगंज में आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सरोकार का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजसेवी एवं व्यापारी सौरभ गुप्ता व गौरव गुप्ता की ओर से उनके प्रतिष्ठान पर कांवड़ियों और राहगीरों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवभक्तों को खीर, हलवा और फल वितरित किए गए।
भंडारे का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी अशोक आहूजा ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। उन्होंने कहा कि सावन में कांवड़ियों की सेवा करना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा कार्य नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और परोपकार की भावना मजबूत होती है। भंडारे में दिनभर बड़ी संख्या में कांवड़ियों, श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। सेवा में जुटे लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया और समय-समय पर गूंजते ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने माहौल को शिवमय बना दिया।

आयोजक सौरभ गुप्ता और गौरव गुप्ता ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में शिवभक्तों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाजहित और जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम में वार्ड 22 खलीलपुर के पार्षद रचित गुप्ता, नामित पार्षद ज्ञान प्रकाश लोधी, नवीन राघव, रानू राघव, प्रसून सिंह, अशोक दिवाकर, इंस्पेक्टर इन्द्रेश सिंह, पत्रकार सुनील गुप्ता, सतीश चंद्र बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp