Sunday, 16-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

जयपुर में ऑल इंडिया रेलवे टेक्निकल स्टाफ कांफ्रेंस का आयोजन, तकनीकी कर्मचारियों की मांगें प्रमुखता से उठीं

whatsapp    

जयपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के तत्वावधान में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन (NWREU) द्वारा जयपुर मंडल स्थित मिलन कम्युनिटी हॉल में ऑल इंडिया रेलवे टेक्निकल स्टाफ कांग्रेस का आयोजन किया गया। कांफ्रेंस में रेलवे के तकनीकी कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, कार्य परिस्थितियों एवं लंबित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि AIRF के महामंत्री कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा जी रहे। इस अवसर पर NWREU के महामंत्री श्री मुकेश माथुर ने कांफ्रेंस में पधारे सभी अतिथियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया।कांफ्रेंस में NWR के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा, PCPO/NWR श्री राजीव सिंह, DRM/जयपुर श्री रवि जैन, AIRF के कार्यकारी अध्यक्ष श्री जे. आर. भोंसले जी, AIRF की महिला चेयरपर्सन कॉमरेड प्रवीणा सिंह जी तथा AIRF के सहायक महामंत्री कॉमरेड बसंत चतुर्वेदी जी सहित रेलवे के विभिन्न मंडलों के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एनई रेलवे मजदूर यूनियन के इज्जतनगर मंडल से मंडल मंत्री रोहित कुमार, प्रेम सिंह मीना, मंडल मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन, चन्दन कुमार, मनोज एवं सतीश ने भाग लिया।

बनारस मंडल से दिवाकर शाही, अशोक गौतम, उदय कीर्ति, प्रवीण पाण्डेय, चन्दन कुमार, कुंदन गुप्ता, शुभम मिश्रा एवं बिट्टू कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि कांफ्रेंस में शामिल हुए।

तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

कांफ्रेंस में तकनीकी कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली, वरिष्ठ टेक्नीशियन को लेवल-7 तथा सहायक को लेवल-3 का वेतन स्तर प्रदान करना, विद्युत TL एवं RAC स्टाफ को मंडलों पर वरिष्ठ डीईई के अधीन रखना तथा एस्कॉर्टिंग स्टाफ को गंतव्य स्थल पर विश्राम सुविधा एवं ट्रेन में बर्थ की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल रहा।


तकनीकी स्टाफ के लिए डिपो एवं फील्ड में आवश्यक विश्राम सुविधाएं सुनिश्चित करने, ब्रेकडाउन भत्ता वेतन का कम से कम 10 प्रतिशत करने तथा C&W, TRD, S&T एवं Electrical विभागों में मेंटेनेंस कार्य के लिए नए पदों का सृजन करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।इसके साथ ही तकनीकी स्टाफ के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह, आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता वाले टूल्स उपलब्ध कराने, भर्ती के साथ ही तीन सेट सुविधा पास देने तथा सुविधा पास में माता-पिता को शामिल करने की मांग रखी गई। तकनीकी स्टाफ की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग के आदेश शीघ्र जारी कर तत्काल लागू करने पर भी जोर दिया गया।

NWR महाप्रबंधक ने रेल कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की

इस अवसर पर NWR के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने रेल कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे में किसी भी दुर्घटना या आपात स्थिति के समय कर्मचारी किसी के निर्देश का इंतजार नहीं करता, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट जाता है। उन्होंने कर्मचारियों के समर्पण एवं कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए उनके प्रति दिल की गहराइयों से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।


PCPO ने कैडर रिस्ट्रक्चरिंग तत्काल लागू करने पर दिया जोर

PCPO/NWR श्री राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में तकनीकी कर्मचारियों की कैडर रिस्ट्रक्चरिंग में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को तत्काल लागू कराया जाना चाहिए तथा कर्मचारियों के हित में जो भी आवश्यक गठन एवं प्रक्रिया की जानी है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए।उन्होंने कर्मचारियों की जायज अपेक्षाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके इस वक्तव्य का कांफ्रेंस में उपस्थित कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

बसंत चतुर्वेदी ने कर्मचारियों के हित में कई मुद्दे उठाए


AIRF के सहायक महामंत्री कॉमरेड बसंत चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आठवें वेतन आयोग का लाभ जनवरी 2026 से दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रुप-D कर्मचारियों को AC के तीन सेट पास मिलने चाहिए।उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन (AIRF) ने लार्जेस्ट स्कीम के अंतर्गत हजारों कर्मचारियों को नौकरी दिलाने का काम किया है। वर्तमान में इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। इसके साथ-साथ उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाने का काम किया और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया।

कांफ्रेंस में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे की सुरक्षित, सुचारु एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यप्रणाली में तकनीकी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए उनके लिए बेहतर एवं विश्वस्तरीय कार्य वातावरण, पर्याप्त मानव संसाधन, आधुनिक उपकरण तथा उचित विश्राम सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।


कांफ्रेंस के अंत में उपस्थित प्रतिनिधियों ने तकनीकी कर्मचारियों की जायज मांगों के शीघ्र समाधान, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग को तत्काल लागू कराने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

whatsapp whatsapp