Sunday, 16-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

भोजीपुरा में शान से लहराया तिरंगा, ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा रैली

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट

बरेली/भोजीपुरा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को विकास खंड भोजीपुरा के ब्लॉक मुख्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल एवं एडीओ पंचायत संजय दीक्षित ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत गाया तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।


इस अवसर पर भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर अमर शहीदों, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता एवं संघ जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी का पर्व हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमारे देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।

योगेश पटेल के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद विकास खंड भोजीपुरा के प्रांगण से ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायत कर्मियों, सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर लोग देशभक्ति गीतों की धुन पर उत्साह से आगे बढ़ते नजर आए। रैली के दौरान “वंदे मातरम्”, “जय हिंद-जय भारत”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “हम सब एक हैं” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।


तिरंगा रैली के माध्यम से “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान का संदेश दिया गया और लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम में एडीओ पंचायत संजय दीक्षित, एडीओ आईएसबी अनुज कुमार राणा, एडीओ कृषि, एडीओ समाज कल्याण, ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र गंगवार, छत्रपाल गंगवार, ग्राम विकास अधिकारी अतुल सक्सेना, कमल कुमार, रवि कुमार, रेखा रानी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, वरिष्ठ सहायक नीतेश पटेल, लिपिक जाहिद खान, खंड प्रेरक, निवर्तमान ग्राम प्रधान, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


इसके अलावा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, महेश पटेल, धर्मपाल सागर (डीपी सिंह), संजय मौर्य, इंद्रपाल सागर सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी तिरंगा रैली में शामिल हुए।


भोजीपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। तिरंगा रैली में उमड़ा उत्साह पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

whatsapp whatsapp