Thursday, 13-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा वार्ड 59

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सीबीगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। राष्ट्र की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के सम्मान के उद्देश्य से गुरुवार को सीबीगंज के वार्ड नंबर 59 पश्तोर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर विधायक एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के अग्रज भाई एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना एवं मंडल अध्यक्ष अजय मौर्य ने किया। इस अवसर पर जेडीएस बरेली के जिलाध्यक्ष कमल कुमार प्रजापति, सोमेश्वर शुक्ला, लालता प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।यात्रा वार्ड 59 पस्तोर रेलबे फाटक से शुरू होकर सरनिया रोड होते हुए डूडा कॉलोनी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष किए। पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया और लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।यात्रा के आयोजक पार्षद राम सिंह पाल ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की भारी सहभागिता ने यात्रा को ऐतिहासिक एवं सफल बना दिया।इस अवसर पर चंद्रपाल प्रजापति, अजय प्रजापति, सेवाराम, रूपलाल, दीपक, रामसेवक, राम सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग से तिरंगा यात्रा भव्य और सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

whatsapp whatsapp