Thursday, 13-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नवाबगंज ब्लॉक के अध्यक्ष बने भरतवीर, धीरज को मिली मंत्री की जिम्मेदारी

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला इकाई की ओर से गुरुवार को नवाबगंज ब्लॉक इकाई के गठन की कार्यवाही की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने की।बैठक की शुरुआत में जिला मंत्री गिरजेश कुमार ने शिक्षकों से आगामी तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसमें सभी शिक्षकों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।इसके बाद नवाबगंज ब्लॉक के प्रभारी एवं जिला संरक्षक कौशल गंगवार तथा सहप्रभारी एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार की देखरेख में ब्लॉक इकाई के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसमें भरतवीर गंगवार को ब्लॉक अध्यक्ष, धीरज कुमार को ब्लॉक मंत्री, देवेंद्र सक्सेना को कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सिंह को संयुक्त मंत्री तथा सनी कुमार बदन को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।


जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा संगठन की रीति-नीति से परिचित कराया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से शिक्षक हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार, जिला संयुक्त मंत्री अरविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, जिला संगठन मंत्री अतुल सिंह एवं डॉ. अरुण कुमार, जिला मीडिया प्रभारी आदित्य शर्मा, फतेहगंज अध्यक्ष प्रवेश कुमार, बिथरी के मंत्री अजय कुमार, दमखोदा अध्यक्ष राज प्रकाश सिंह, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष अमित गंगवार, भोजीपुरा के मंत्री उमेश गंगवार सहित इंद्रपाल गंगवार, राहुल सिंह, अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp