Friday, 13-03-2026
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूपीएचसी सीबीगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

एडिशनल डायरेक्टर हैल्थ डॉ तेजपाल और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ विश्राम सिंह रहे मौजूद

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज (हिन्दी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट 

बरेली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडिशनल डायरेक्टर डॉ तेजपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉ विश्राम सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रशांत रंजन, शाहिद हुसैन मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक एवं डॉ गंगाशरण मंडलीय अर्बन हेल्थ कॉर्डिनेटर की उपस्थिति में द्वीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गुप्ता के साथ-साथ स्टाफ नर्स सरिता, ए एन एम रामलली, रजनी, मनु, सरस्वती तथा आशा कार्यकर्ता नीरज, छाया और सुबीता को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान “ रिंग ऑफ होप” बनाकर महिलाओं की एकता, सहयोग और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही एक “प्रतिज्ञा वृक्ष” भी बनाया गया, जिसमें प्रत्येक प्रतिभागी ने पत्तियों पर महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण से जुड़ा अपनी प्रतिज्ञा लिखकर उसे वृक्ष पर लगाया। यह प्रतीकात्मक गतिविधि महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस अवसर पर स्वर्गीय आर. के. गुप्ता की स्मृति में इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस के सहयोग से सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह के रूप में पर्सनलाइज़्ड कप प्रदान किए गए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे भी भेंट किए गए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श की सुविधाएं प्रदान की गईं। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण और सम्मान को बढ़ावा देने की प्रतिज्ञा भी ली। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों ने डॉ. मधु गुप्ता और अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीबीगंज की पूरी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। यह कार्यक्रम महिला सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित रहा तथा सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। इस खास कार्य क्रम को सफल बनाने में हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह, सरिता कुमारी, रामलाली रजनी, मनु एवं समस्त आशाओं तथा कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp