Skip to content
टाइमलाइन न्यूज (हिन्दी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट
बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की टीम ने गांधी उद्यान में जिला कार्यकारणी का विस्तार किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार द्वारा पुष्कर उपाध्याय को जिला कोषाध्यक्ष, अरविंद गंगवार को जिला उपाध्यक्ष और अरविंद कुमार को जिला प्रवक्ता की कमान सौंपी गई।
इस मौके पर जिलामंत्री गिरजेश कुमार द्वारा बताया गया कि एसआईआर कार्य खत्म होने के बाद शेष ब्लॉकों में ब्लॉक संसाधन केंद्रो पर विधिवत चुनाव कराए जाएंगे एवं मीटिंग में सर्वसहमति से एक जिला स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी कराने पर भी विचार हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से बचन सिंह, मोनिका सागर, शुमायला खान, राहुल सिंह, अमित गंगवार, आनंद शर्मा, अनुभव शर्मा, अंकित गुप्ता आदि संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।