सुभाष चौधरी वरिष्ठ संवाददाता टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी
बरेली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्षा एवं पूर्व सांसद कुमारी मायावती के दिशा निर्देशानुसार गांव बूथ चलो अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र आंवला बिथरी चैनपुर फरीदपुर के ग्राम पंचायतों के बूथ पर पिछड़ा वर्ग भाईचारा की बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता सभी विधानसभा संयोजक ने की। मुख्य अतिथि जिला संयोजक बीआर सागर जिला संयोजक राजेंद्र कश्यप बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग भाईचारा एवं जिला महासचिव डीपी मौर्य आकाश सिंह एडवोकेट आजाद सभी विधानसभा संयोजक उपस्थित रहे
जिला संयोजक बी आर सागर ने 9 अक्टूबर लखनऊ कांशीराम स्मारक स्थल पर कांशीराम के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को पहुंचे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी काआभार व्यक्त किया उन्होंने बहन कुमारी मायावती ने भी आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद किया संबोधित करते हुए कहा बीएसपी की विरोधी पार्टियां बौखला कर बीएसपी को बदनाम करने का काम कर रही हैं
जिला संयोजक बीआर सागर ने कहा बहुजन समाज पार्टी की पूर्व की सरकार में किसी भी जाति धर्म या व्यक्ति विशेष का अपमान नहीं किया गया सभी जाति धर्म का सम्मान करते हुए बहन कुमारी मायावती ने पूर्व की सरकार चलाई थी बहन जी की सरकार को उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश की जनता आज भी याद कर रही है और बीएसपी की नीति नीति को मानते हुए सभी जाति धर्म के लोग बहुत बड़ी संख्या में बहुजन समाज पार्टी में रोज़ शामिल हो रहे हैं बहुजन समाज पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को बीएसपी से निकाल दिया गया था या ऐसे लोग जो अपने निजी स्वार्थ के लिए बीएसपी की विरोधी पार्टियों में चले गए हैं ऐसे लोग मनुवादी व्यवस्था वाली पार्टियों के इशारे पर आपको गुमराह करने का काम करेंगे ऐसे नेताओं की बातों में ना आकर आपको बिल्कुल भी गुमराह नहीं होना चाहिए आप सभी साथियों से अपील है भारत के संविधान रचयिता परम पूज्य बाबा साहब बौद्ध सत्य डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जाने के बाद और बाबा साहब से पहले के हमारे जो दलित पिछड़ों में जन्में सभी महापुरुषों का मिशन जो लंबे समय से ठंडा पड़ा हुआ था उस मिशन को आगे बढ़ाने वाले डी एस फ़ोर तथा बामसेफ के संस्थापक और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक एवं जन्मदाता बहुजन समाज को जगाने वाले कांशीराम साहब के जाने के बाद कांशीराम साहब द्वारा बनाई गई पार्टी बीएसपी और महापुरुषों का मिशन को आगे बढाने वाली अंबेडकरवादी पार्टी बीएसपी को मजबूत करने के लिए दलित पिछड़ों के साथ-साथ सर्व समाज में भाईचारा पैदा करके ही मजबूत करके 2007 की तरह ही 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने काम करें । 2027 में बहुजन समाज पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी । लेकिन हम सबको अपने जिले के अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की सीट पर बीएसपी के विधायक बनवाकर सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करनी है ।बैठक में सभी ने बहुजन समाज पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर बहन कुमारी मायावती में आस्था व्यक्त करते बहुजन समाज पार्टी में शामिल होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करके 2007 की तरह ही 2027 में बीएसपी की सरकार बनाने का काम करेंगे जिला संयोजक बीआर सागर ने सभी को सदस्यता ग्रहण कराई गई।
बैठक में मुकेश राठौर मुकेश कश्यप अमरपाल कश्यप नन्हे सिंह यादव डालचंद कश्यप जीतराम जाटव राजपाल कश्यप शेर सिंह कश्यप राणा सिंह कश्यप ओमपाल कश्यप नन्हेंलाल जाटव धर्मवीर कश्यप ओमपाल कश्यप रजनीश दिवाकर जंग बहादुर धानुक राजेश दिवाकर अंकित कश्यप सचिन कुमार कश्यप शोभरान कश्यप बहुत बड़ी संख्या में आदि उपस्थित रहे।