Friday, 13-03-2026
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

विकास क्षेत्र क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला में आज बाल उत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया

विद्यालय के पूर्व छात्रों के अभिभावकों को किया गया सम्मानित

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता

कार्यक्रम कीमुख्य अतिथि, मुख्य विकास अधिकारी बरेली,विशिष्ट अतिथि जिला बेसिस शिक्षा अधिकारी,बरेली डॉ0 विनीता रहीं l

कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण और उनके सम्मुख दीप प्रज्वलन से हुआ l

अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ,वेज और उत्तरीय पहनाकर किया गया तत्पश्चात पूर्व माध्यमिक विद्यालय वारी नगला के बच्चों द्वारा 

 सरस्वती वंदना और शानदार स्वागत गीत की मोहक प्रस्तुति दी गई ll 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी क्यारा  पूरन सिंह ने गत वर्षों में विद्यालय की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि बारी नगला विद्यालय हमेशा ऊर्जावान और कुशल प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में एक टीम के रूप बहुत प्रशंसनीय एवं सराहनीय कार्य करता आ रहा है, विकास क्षेत्र के अन्य विद्यालयों को भी उक्त विद्यालय से सीख लेते हुए आगे बढ़कर अपने अपने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों में गुणात्मक शिक्षा देकर बच्चों को आत्म निर्भर बनाने की सलाह दी l 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बरेली ने विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों के प्रयासो की सराहना और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति और उनके आने वाले परिणामों पर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया l 

उन्होंने फिनलैंड की सबसे अच्छी और उन्नत शिक्षा व्यवस्था को शिक्षकों और बच्चों के बीच रखते हुए फिनलैंड और जापान मैं दी जा रही अनुभव आधारित नवाचारी शिक्षा  व्यवस्था का उल्लेख किया l 

अपने - अपने जीवन में शासन की शैक्षिक नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किस प्रकार प्रदेश और देश की सरकार न्यू एजुकेशन पॉलिसी लाकर युवाओं को डिजिटल एजुकेशन और रोजगार से जोड़ कर युवाओं को आज आत्मनिर्भर बना कर सशक्त ,आत्म निर्भर और नए भारत का निर्माण कर रही है l आज युवाओं को दृढ़ संकल्पित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सच्चे प्रयास करने की आवश्यकता है l 

मुख्य अतिथि ने विद्यालय के गौरव के रूप में 5 सफल पूर्व छात्रों में क्रमशः अनूप कुमार ( भारतीय नौ सेना). सूरज कुमार सिंह (उ0प्र0पुलिस), युगेंद्र कुमार (सी. आर. पी. एफ.), रंजीत (अधिवक्ता) और विशाल को नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने पर उनके माता पिता को मंच से सम्मानित किया l 

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली डॉ0 विनीता ने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के  अभिभावकों में से संध्या, भावना, चमन, क्रियांशी, सोनी, प्राची, आशीष और स्वाति की माता अभिभावकों को  मोस्ट केयरिंग पैरेंट्स के रूप में सम्मानित करते हुए बधाई दी और कहा कि आज हमारे परिषदीय विद्यालय गुणात्मक शिक्षा देने में प्राइवेट विद्यालयों के मुकाबले कहीं कम नहीं है l परिषदीय विद्यालयों में प्रतिभाशाली बच्चे शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर  विभिन्न क्षेत्रों में अपनी योग्यताओं और क्षमताओं का लोहा मनवा कर अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं l इसी दिशा में आप सबको भी अपनी क्षमताओं को आगे बढ़ाकर स्थापित होने का सार्थक प्रयास करना है ताकि आप अपने विद्यालय और जनपद का नाम रोशन कर सकें l  

अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में  आरम्भ है प्रचण्ड, बन्दे मातरम्, सखी री, ऑपरेशन सिन्दूर आदि मोहक प्रस्तुतियों के अतिरिक्त होली गीत की अदभुत प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर  कर झूमने को विवश कर दिया l 

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा ने किया तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया l 

आयोजन मे प्रधानाध्यापक डॉ. विनोद कुमार शर्मा, नवनीत यादव, प्रीति शर्मा, आशा राणा धर्मेन्द्र पटेल,प्रवेश पटेल, सूरज सक्सेना, सोमेन्द्र गुजर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया l

आयोजन मे ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल , विद्यालय की एस. एम. सी. अध्यक्षा पुष्पा देवी, कंपोजिट विद्यालय बुखारा के सबसे वरिष्ठ शिक्षक अभय पाल सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन स्नेह लता,नीलम, रामा देवी, चम्पा देवी,लेखराज ,चन्द्र प्रकाश, ऋषि पाल सिंह, नारायण दास, फूल सिंह, प्रमोद कुमार, घनश्याम पटेल, हरकेश पटेल, नीरज पटेल, जसवंत कश्यप, लक्ष्मी नारायण,राम किशोर पटेल, डाल चन्द्र, सुभाष चंद्र जौहरी, राज कुमार के अतिरिक्त बड़ी संख्या में अभिभावक और गांव के संभ्रांत जन पूरा समय उपस्थित रहें l

whatsapp whatsapp