Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

हरिनाम संकीर्तन से कृष्णमय हुआ श्री हरि मंदिर, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्री हरि मंदिर का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो गया। मंदिर के 66वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत श्री अखिल भारतीय राधा संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। मंडल के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर तक भक्तिरस में डुबोए रखा।

संकीर्तन के दौरान “जन्मदिन है लड्डू गोपाल का”, “सारे तीर्थ धाम आपके श्री चरणों में”, “तेरी रहमत का दरिया सरेआम चल रहा है”, “मुझे अपने रंग में रंग ले”, “मेरे बांके बिहारी मुझको देना सहारा”, “आशा रख पगली वो आएंगे”, “मैं जहां भी रहूं बरसाना रहे” और “नैना लड़ गए सांवरे सलोने से” जैसे भजनों ने मंदिर परिसर को कृष्णमय कर दिया। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमते नजर आए।


श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि मंदिर का वार्षिकोत्सव 4 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी तक चलेगा। इस दौरान देश के विभिन्न शहरों से ख्याति प्राप्त कथा व्यास और भजन गायक भक्तों को कथा एवं भक्ति संगीत की रसधारा से सराबोर करेंगे।

उन्होंने बताया कि आयोजन में पठानकोट से भागवत भूषण कथा व्यास पूज्य अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज, जयपुर से पूज्य कुमार गिरिराज जी महाराज, सोनीपत से राजीव शास्त्री, दिल्ली से पूज्य महावीर शर्मा एवं सुश्री आरुषि गंभीर, अहमदाबाद से पूज्य नंद किशोर शर्मा (नंदू भैया जी), श्रीधाम वृंदावन से पूज्य पारस लाडला एवं सुश्री माधुरी शर्मा, पानीपत से परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 108 कांता देवी हरमिल्लापी जी महाराज तथा कथा व्यास पंडित रामदेव शास्त्री जी का सानिध्य प्राप्त होगा।


वार्षिकोत्सव के दौरान श्री हरि मंदिर परिसर को आकर्षक फूल बंगले और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं को युगल सरकार के दिव्य एवं अलौकिक परिधानों के मनोहारी दर्शन भी होंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, जतिन दुआ, विनोद भाटिया, योगेश ग्रोवर, अनिल चड्ढा, रंजन कुमार, कुल संजीव राय, दीपक साहनी, सचिन सेठी, विपिन पहवा सहित महिला मंडल की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद, ममता ओबेराय, प्रवेश कोच्चर, निशा लख्यानी, अलका छाबड़ा, विमल सोंधी, सीमा तनेजा और सोनिका आहुजा का विशेष सहयोग रहा।

whatsapp whatsapp