Thursday, 16-04-2026
नमस्कार टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी पोर्टल में आपका स्वागत है। आपको यहां हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा, खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +91-9927444485, +919411848427 हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें हमारे फेसबुक पेज को लाईक करें फॉलो करें। अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9927444485, +91-9411848427

बरेली: शैक्षिक उन्नयन और 'विद्या प्रवेश उत्सव' पर भव्य संगोष्ठी आज, दिग्गज नेता और शिक्षाविद् होंगे शामिल

whatsapp    

बरेली से टाइमलाइन न्यूज (हिन्दी) के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आज जनपद बरेली में एक भव्य 'शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं विद्या प्रवेश उत्सव' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन एमजेपीआरयू (MJPRU) यूनिवर्सिटी के सामने स्थित होटल विक्रान्त में दोपहर 12:00 बजे से किया जाएगा।

प्रमुख अतिथियों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली के सांसद मा. छत्रपाल सिंह गंगवार जी और गोरखपुर-मंडल के सदस्य विधान परिषद मा. देवेन्द्र प्रताप सिंह जी शिरकत करेंगे। शिक्षा जगत की इस बड़ी संगोष्ठी में विशिष्ट वक्ता के तौर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मा. विनय तिवारी जी अपने विचार रखेंगे।

शिक्षा विभाग के आला अधिकारी होंगे शामिल

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) श्रीमती डॉ. विनीता जी द्वारा की जाएगी। संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और 'विद्या प्रवेश उत्सव' के माध्यम से बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा होगी। इस अवसर पर जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति की तैयारी

आयोजक मंडल के सदस्य जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार, जिला मंत्री गिरजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय और मण्डलिक मंत्री रुचि सैनी ने बताया कि जनपद बरेली के समस्त शिक्षकों के सहयोग से इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया है। संगोष्ठी में नवाबागंज विधायक मा. एम.पी. आर्य और मीरगंज विधायक मा. डॉ. डी.सी. वर्मा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

बरेली जंक्शन पर हुआ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

बरेली पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी, प्रदेश महामंत्री उमाशंकर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा का बरेली की उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की इकाई ने बरेली जंक्शन पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बरेली के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र गंगवार, जिला मंत्री गिरजेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय के साथ उनकी पूरी टीम उपस्थित रही।

whatsapp whatsapp