बरेली। रेकिट व प्लान इंडिया के संयुक्त तत्वाधान से संचालित डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया अभियान के अंतर्गत विकास खण्ड क्यारा के कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम गुरुवार को इसलिए आयोजित किया गया क्योंकि शुक्रवार को विद्यालयों में बारावफात का अवकाश है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों व शिक्षकों के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के चित्र पर पुष्प अलंकरण से हुआ, तत्पश्चात बैच अलंकरण व स्वागत गान आयोजित किया गया। प्लान इंडिया के टीम लीडर रणजीत सिंह द्वारा शिक्षक दिवस के महत्त्व पर चर्चा की गयी साथ ही स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया, इस मौके पर विद्यालय में उपस्थित समस्त बच्चों को डेटॉल साबुन भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार वितरित किये गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार द्वारा संस्था प्रमुखों को सम्मानित किया गया साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए विद्यालय परिवार को स्मरति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में प्लान इंडिया टीम की तरफ से योगेंद्र पटेल व विनय कुमार का विशेष योगदान रहा साथ ही मंच संचालन के लिए दीपा गुप्ता की सराहना की गई एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर मीनू रस्तोगी, गीता यादव, पंडित अनिल कुमार शर्मा, गौरव गंगवार, बेबी तबस्सुम, रुचि दिवाकर, रिम्पल सिंह आदि ने सक्रिय प्रतिभागिता रही।