उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने जितेंद्र को बरेली जिलाध्यक्ष और गिरजेश को मंत्री पद की कमान सौंपी
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री द्वारा बरेली जिले की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसके तहत जिला अध्यक्ष का पदभार जितेंद्र पाल सिंह एवं जिला मंत्री का पदभार गिरजेश कुमार को सौंपा गया। इस अवसर पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) से शिक्षकों को छूट दिलाने के लिए जल्द हीं पुनः राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक प्रयास किए जाएंगे।
इस मौके पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह और मंत्री गिरजेश कुमार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा बरेली जिले में शिक्षकों से संवाद स्थापित करने व उनके सामने आने वाली चुनौतियों व समस्याओं को हल कराने के लिए कहा गया है, प्रदेश नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष और जिला मंत्री को शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा दोनों ही शिक्षक पदाधिकारी से कहा गया कि जल्द ही वह जनपद की ब्लॉक इकाइयों का गठन करने के साथ ही संगठन को मजबूत करें। जिले के किसी भी शिक्षक को अनावश्यक परेशानी ना हो, संगठन इस पर विशेष तौर पर ध्यान दे। इस खास मौके पर मुख्य रूप से देवेंद्र गंगवार, अरविंद चौधरी, अजय कुमार, पुष्कर उपाध्याय आदि शिक्षक मौजूद रहे।