Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नन्हे कदमों में दिखा देशप्रेम, चंदपुर जोगियान स्कूल में उत्साह से मनाया आजादी का पर्व

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट 

बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चंदपुर जोगियान औऱ पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदपुर जोगियान में इस बार आजादी का पर्व बच्चों की मुस्कान, देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की शान के साथ कुछ अलग अंदाज में मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही तिरंगे के रंगों और देशभक्ति के उत्साह से सराबोर नजर आया।समारोह में प्रधानाध्यापक नलिन रस्तोगी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जैसे ही तिरंगा आसमान की ओर लहराया, विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यालय परिसर में बने आंगनवाड़ी केंद्र औऱ विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से आजादी के पर्व को यादगार बना दिया।


समारोह को संबोधित करते हुए नलिन रस्तोगी ने विद्यार्थियों से कहा कि देशभक्ति केवल नारों और उत्सव तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि ईमानदारी, मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी के रूप में हमारे दैनिक जीवन में दिखाई देनी चाहिए। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना शर्मा ने बच्चों को शिक्षा को अपना सबसे मजबूत हथियार बनाने और अपने माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि देश के गौरव, एकता और बलिदान की पहचान है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को याद करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और भविष्य में राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका कामना, असमत जैहरा, रीति यादव, सविता यादव, कनीज फातिमा, ज्योति मौर्य, ममता और सचिन साहू सहित विद्यालय व आंगनवाड़ी के नन्हे मुन्ने विद्यार्थी उपस्थित रहे।


समारोह के अंत में विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। पूरे कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगे की छांव में सजे इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि आजादी का असली उत्सव तभी सार्थक है, जब नई पीढ़ी शिक्षा, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करे।

whatsapp whatsapp