Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

स्वतंत्रता दिवस पर कम्पोजिट विद्यालय जोगीठेर में हुआ भव्य आयोजन

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ (हिंदी) के लिए बरेली से चरन सिंह की रिपोर्ट 

बरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन एवं शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। इसी क्रम में बरेली जिले के क्यारा ब्लॉक स्थित कम्पोजिट विद्यालय जोगीठेर में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश की एकता-अखंडता तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति उपस्थित लोगों को जागरूक किया। राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।


समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित प्रमुख लोगों में रमेश सागर, गीता यादव, रेनू गंगवार, नीलम सक्सेना, मोहन सिंह, सुधांशु कुमार, आकांक्षा रावत, चरन सिंह, गौरव गंगवार, रूचि दिवाकर, रिम्पल सिंह, बेबी तबस्सुम एवं पंडित अनिल कुमार शर्मा शामिल रहे।


इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं छात्र-छात्राओं को मिष्ठान वितरित किया गया। मिठाई पाकर बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर भी है। बच्चों को संविधान के मूल्यों, राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प के साथ हुआ।

whatsapp whatsapp