Skip to content
सूरज मौर्य
बरेली। विकासखंड क्यारा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अमोल कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिका वर्ग के अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न व्यक्तिगत एवं सामूहिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अहियापुर की नेहा प्रथम, जलालपुर की शिव सांची द्वितीय तथा अहियापुर की लक्ष्मी तृतीय रहीं। 100 मीटर में रोशनी प्रथम, कोमल द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं। 200 मीटर में नेहा प्रथम, सुहानी द्वितीय तथा शिव सांची तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में पी.एम.श्री मानपुर चिकटिया की मोनिका प्रथम, जलालपुर की कोमल द्वितीय और अहियापुर की रोशनी तृतीय रहीं।
लंबी कूद में मोनिका प्रथम, कोमल द्वितीय और प्रिया तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय अहियापुर ने बाजी मारी तो खो-खो में प्राथमिक विद्यालय जल्लापुर की दीपक एंड टीम प्रथम रही।
प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में कबड्डी में नेहा एंड टीम प्राथमिक विद्यालय अहियापुर की प्रथम रही वही खो खो में भी रोशनी एंड टीम अहियापुर ने ही बाजी मारी
प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में अहियापुर के हर्षित प्रथम, करैली-1 के फैज द्वितीय और मिर्जापुर के सुंदर तृतीय रहे। 100 मीटर में परमवीर प्रथम, हरवंश द्वितीय और फैज तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में अमित प्रथम, हरवंश द्वितीय तथा भौआपुर के उमंग तृतीय रहे। 400 मीटर में अमित प्रथम, परमवीर द्वितीय और उमंग तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्रियांशु प्रथम, फैज द्वितीय और सुंदर तृतीय रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप अमित ने हासिल की।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पी.एम.श्री मानपुर चिकटिया के गौरव प्रथम, अहियापुर के अनमोल द्वितीय और कांधरपुर के शिवु सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर में वीरेंद्र प्रथम, लखौरा के हरिओम द्वितीय और कांधरपुर के साहिल तृतीय रहे। 400 मीटर में गौरव प्रथम, अंकित द्वितीय और अकरम तृतीय रहे। 600 मीटर में वीरेंद्र प्रथम, क्यारा के दक्ष द्वितीय और कांधरपुर के राज तृतीय रहे। लंबी कूद में अनमोल प्रथम, सालिम द्वितीय और हरिओम तृतीय रहे। गोला फेंक एवं चक्का फेंक दोनों प्रतियोगिताओं में कांधरपुर के सालिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन सिंगल में अकरम प्रथम रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप सालिम एवं गौरव ने हासिल की।
सामूहिक प्रतियोगिताओं में खो-खो में पी.एम.श्री मानपुर चिकटिया, वॉलीबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीनगर, योगा एवं व्यायाम प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधरपुर तथा राष्ट्रीय एकांकी एवं लोकगीत-लोकनृत्य में उच्च प्राथमिक विद्यालय नवीनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में क्यारा की शिवानी प्रथम, कांधरपुर की सोनाक्षी शर्मा द्वितीय और अहियापुर की तान्या तृतीय रहीं। 200 मीटर में क्यारा की वंदना प्रथम, लखौरा की शालू यादव द्वितीय और कांधरपुर की सोनाक्षी तृतीय रहीं। 400 मीटर में पी.एम.श्री मानपुर चिकटिया की गुड्डी प्रथम तथा कांधरपुर की सदफ द्वितीय रहीं। 600 मीटर में क्यारा की गायत्री प्रथम और कांधरपुर की रागिनी द्वितीय रहीं। लंबी कूद में लखौरा की शालू प्रथम, कांधरपुर की सदफ द्वितीय और अहियापुर की आहिर प्रिया तृतीय रहीं। गोला फेंक में सदफ प्रथम और अहियापुर की रोशनी द्वितीय रहीं। चक्का फेंक में नवीनगर की पल्लवी प्रथम, कांधरपुर की सोनाक्षी द्वितीय और अहियापुर की रोशनी तृतीय रहीं। व्यक्तिगत चैंपियनशिप शालू ने अपने नाम की।
सभी विजय प्रतिभागियों को ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह चौहान व खंड शिक्षा अधिकारी अमोल कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गये

प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महावीर प्रसाद विश्वकर्मा सुंदरलाल सागर धर्म अवतार केशव सूरज सक्सैना अशोक कुमार संजय शर्मा रोहित सिंह सबीना परवीन मनोहर लाल राजेंद्र सिंह यादव आदि शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, पूर्व माध्यमिक विद्यालय क्यारा के प्रधानाध्यापक संजीव सिंह ने प्रतियोगिताओं में आए ब्लॉक भर के सभी शिक्षकों छात्र-छात्राओं को भोजन भोजन व कार्यक्रम की व्यवस्था विद्यालय के स्तर से कराई कार्यक्रम के बाद सभी का आभार प्रकट किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा उनमें शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।