Thursday, 23-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षक संकुल बैठक में निपुण लक्ष्य, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति को बढ़ावा देने पर हुआ मंथन

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नबीनगर परिसर में क्यारा विकास क्षेत्र की न्याय पंचायत क्यारा शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ।

बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने मधुर सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित शिक्षकों का स्वागत किया।


बैठक का संचालन शिक्षक महावीर प्रसाद, सपना वर्मा, औसाफ मलिक एवं मनोहरलाल सागर ने संयुक्त रूप से किया। संचालन के दौरान विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति, दस प्रमुख शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं के प्रभावी अनुपालन, कैच-अप शिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन तथा विद्यार्थियों में पठन संस्कृति विकसित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों की सीखने की क्षमता को पहचानते हुए उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण कार्य करे, ताकि प्रत्येक छात्र निर्धारित अधिगम स्तर प्राप्त कर सके।


बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों के अनुभव साझा किए और नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों पर भी चर्चा की। शिक्षकों ने सुझाव दिया कि नियमित मूल्यांकन, गतिविधि आधारित शिक्षण, पुस्तक पठन की आदत विकसित करने तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कैच-अप कक्षाओं का प्रभावी संचालन शिक्षा की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार ला सकता है।

कार्यक्रम में ओमेंद्र पाल सिंह, आभा सक्सेना, ऋचा सक्सेना, इफ्फत महमूद, बलबीर सिंह, ऋतु, संतोष मिश्रा, नीता जोशी, रेनू, बीना शर्मा, रिंकी कश्यप, अशोक गुर्जर, चंद्रपाल सिंह, मीनाक्षी, हेमलता, शुचि गुप्ता, अचल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।


बैठक के अंत में श्रीमती रेनू गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक संकुल बैठकों के माध्यम से अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे विद्यालयों में बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने में सहायता मिलती है। उन्होंने सभी शिक्षकों से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की सफल प्राप्ति के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

whatsapp whatsapp