Friday, 18-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

शिक्षक संघ ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का किया स्वागत

बीईओ ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर किया सम्मानित

whatsapp    

भोजीपुरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, भोजीपुरा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। संगठन की ओर से पदाधिकारियों ने बुके भेंट करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर बीईओ का अभिनंदन किया।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी महोदय श्री सुनील कुमार शर्मा ने एक अनूठी एवं आत्मीय पहल करते हुए स्वयं संगठन के सभी पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। उनके इस व्यवहार ने उपस्थित शिक्षकों के बीच विशेष प्रभाव छोड़ा।


बीईओ महोदय ने कहा कि “मैं भी इसी विभाग का हिस्सा हूं और आप सभी मेरे परिवार जैसे हैं। इसलिए इस तरह मेरा स्वागत करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।” उनके आत्मीय संबोधन से विभाग और शिक्षक संगठन के बीच सौहार्द एवं सहयोग की भावना को मजबूती मिली।शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नवागत बीईओ को विश्वास दिलाया कि शिक्षक हितों के साथ-साथ विभागीय कार्यों में भी संगठन सकारात्मक सहयोग की भूमिका निभाता रहेगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ललित गंगवार, अशोक कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह गुर्जर, मंत्री सिंकुल गंगवार, कोषाध्यक्ष मुकेश गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह, महिला उपाध्यक्ष वर्तिका रानी, उपाध्यक्ष उमेश ठाकुर, नितिन कुमार, संगठन मंत्री सोमपाल गंगवार, उमा शंकर, कौशलेंद्र कनौजिया, प्रचार मंत्री विजेन्द्र पाल, अतुल श्रीवास्तव अल्पना सिंह, रिचा अग्रवाल, ऋतु सिंह, कामता प्रसाद सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

whatsapp whatsapp