Thursday, 17-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

महिला शिक्षक संघ ने बीईओ तौसीफ अहमद का किया सम्मान

बैज एवं पटका पहनाकर किया अभिनंदन, पौधा भेंट कर दिया हरियाली का संदेश

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

क्यारा, बरेली। महिला शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई क्यारा की ओर से ब्लॉकअध्यक्ष रेनू गुप्ता की अगुवाई में खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद का स्वागत एवं सम्मान किया गया। संघ की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीईओ को बैज एवं पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की ओर से बीईओ तौसीफ अहमद को पौधा भेंट किया गया। पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी सभी की है और अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज में शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।


इस दौरान महामंत्री संतोष मिश्रा, रीनू रानी, सीमा रानी, रेखा रानी, पुष्पा जोशी, निशी यादव, रोली गुप्ता, कामिनी चौहान, मीनाक्षी, प्रीती रानी, नीता जोशी सहित महिला शिक्षक संघ की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

whatsapp whatsapp