नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा का अटेवा पदाधिकारियों ने किया हार्दिक स्वागत
भोजीपुरा। ब्लॉक संसाधन केंद्र भोजीपुरा में शुक्रवार को नवागंतुक खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा का ऑल टीचर्स एंड एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (ATEWA) के पदाधिकारियों द्वारा हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया तथा उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।इस अवसर पर अटेवा भोजीपुरा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। नवागत खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद बनाए रखने की उम्मीद जताई गई।
स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत अरोरा, महामंत्री जितेंद्र यादव, जिला संयोजिका नीतू वर्मा, जिला संगठन मंत्री योगेंद्र यादव, प्रवक्ता मिथलेश गंगवार, रजनी यादव, अमिता, मीनाक्षी गंगवार, शवनम खान सहित अटेवा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं सार्थक कार्यकाल की कामना की।
