Wednesday, 12-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

तीज के रंग में रंगा आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस का उत्सव

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। हरियाली तीज के उल्लास में आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की सदस्याएं मंगलवार को पारंपरिक रंगों और उत्सवी उमंग में सराबोर नजर आईं। मौका था क्लब की ओर से आयोजित तीज उत्सव का, जहां झूले, लोकगीतों, मनोरंजक खेलों और हंसी-ठिठोली ने माहौल को खुशनुमा बना दिया।कार्यक्रम की मेजबानी रीना गुप्ता ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए तीज के पारंपरिक रंगों को कार्यक्रम से जोड़ा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी सदस्यों ने तीज गीतों की प्रस्तुतियां दीं और झूला झूलने के साथ विभिन्न खेलों का आनंद लिया।


उत्सव के दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. मधुलिका का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। क्लब की सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने तीज खेलों के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी जुड़ाव बढ़ाने और भारतीय संस्कृति व परंपराओं को सहेजने का अवसर भी हैं।वैशाली ने तीज थीम पर आधारित विभिन्न खेलों का संचालन किया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गीत-संगीत, झूले और खेलों के बीच हंसी-खुशी का दौर चलता रहा।


इस अवसर पर डॉ. मधुलिका, डॉ. मधु गुप्ता, रीना गुप्ता, वैशाली, डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ममता पाराशर, डॉ. रीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुरभि सचिन पाठक समेत क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं। उत्सव का समापन प्रेम, सौहार्द और खुशियों के साथ हुआ।

whatsapp whatsapp