Friday, 24-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली, 21 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिवस मंगलवार को सतीपुर, बरेली में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट के नेतृत्व में किया गया।


इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर, मिठाइयां वितरित कर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर खड़गे के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे का संपूर्ण राजनीतिक जीवन जनसेवा, संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति के इरादे नेक हों और जनता की सेवा के प्रति सच्ची निष्ठा हो, तो वह हर कठिन परिस्थिति का सामना कर सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए खड़गे के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मजबूत और साहसी नेतृत्व की आवश्यकता है।

गांधीवादी नेता डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को खड़गे के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेकर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करना चाहिए।


महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफ़रीदी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव दृढ़ता से खड़े रहने वाले मजबूत प्रहरी हैं। उनका जीवन अन्याय और तानाशाही के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव सुरेश दिवाकर, महामंत्री अकरम खान, कोषाध्यक्ष तीर्थ मधुकर, अजहर खान, शबनम मलिक, तबस्सुम खान, शिफा मलिक, मेहनाज वी, फलक मलिक, जितेंद्र बाबू सहित महानगर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp