Skip to content
टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्या की रिपोर्ट
बरेली। ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बरेली कॉलेज, बरेली में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक पी. सिंह, आईएफएस तथा प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भंडारी, आईएफएस सहित वन एवं वन्यजीव प्रभाग, बरेली के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत पर्यावरण को हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसी क्रम में डॉ. लाल बहादुर गंगवार (बेसिक हेडमास्टर) को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और सराहनीय प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों की निरंतर देखभाल और संरक्षण की जिम्मेदारी भी है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित शिक्षक औऱ गणमान्य नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।