Thursday, 23-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

चुनावी तैयारियों को लेकर कांग्रेस का बूथ सशक्तिकरण अभियान तेज

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली, 20 जुलाई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के नवादा शेखान, कटरा चांद खां, चख महमूद और मोहन तालाब सहित विभिन्न इलाकों में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जनसंपर्क अभियान चलाया गया। बारिश की फुहारों के बीच कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया तथा कई बूथों पर नए बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।


महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन सृजन अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां बूथ अध्यक्ष निष्क्रिय या कमजोर हैं, वहां नए अध्यक्षों की नियुक्ति कर मजबूत बूथ समितियां बनाई जाएंगी। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़कर बूथ स्तर पर कांग्रेस को सशक्त किया जाएगा।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी सफलता की आधारशिला हैं।महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर जीशान अफरीदी ने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए बूथों का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।


कार्यक्रम में श्रीमती फिर्दोष जहां, शबनम मलिक, गांधीवादी नेता डॉ. हरीश गंगवार, जिला महामंत्री सुरेश दिवाकर, महानगर उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश चंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष तीरथ मधुकर, मोहम्मद जावेद, शाहिद हुसैन, विनोद कुमार, सतीश चंद्र, शान अली, खुशी मधुकर, फरीन मेहताब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp