Skip to content
सूरज मौर्य बरेली- महिला शिक्षक संघ आलमपुर जाफराबाद की ओर से नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री विवेक शर्मा का पदभार ग्रहण करने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। संघ की पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुमन एवं ब्लॉक महामंत्री डॉ. सोनम गुप्ता ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर एवं सकारात्मक कार्यों के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और विभागीय अधिकारियों के आपसी समन्वय से विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सकता है।

खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा ने संघ की पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में महिला शिक्षक संघ आलमपुर जाफराबाद की पदाधिकारी सिम्मी रानी, अरिता, पूजा एवं मीरा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं।