Friday, 18-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाया आशीर्वाद का दीप

whatsapp    

बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर “आशीर्वाद का दिया” जलाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रेनू गुप्ता, इफफत महमूद , रितु, बलवीर सिंह, ग्राम प्रधान पति सलीम शाह, विद्यालय के रसोइया, एसएनसी सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने आशीर्वाद का दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को सेवा, संस्कार, अनुशासन एवं देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

whatsapp whatsapp