Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग तेज, सांसद नीरज मौर्य को विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सौंपे ज्ञापन

whatsapp    

सूरज मौर्य टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता

बरेली। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शनिवार को बरेली में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने आंवला के सांसद नीरज मौर्य से मुलाकात कर उन्हें अलग-अलग ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडलों ने सांसद से आगामी संसद सत्र में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और केंद्र सरकार से टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कराने की मांग की।प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सर्किट हाउस में सांसद नीरज मौर्य को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि टीईटी की अनिवार्यता के कारण बड़ी संख्या में शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से नियमों में संशोधन कर इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग की।


वहीं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले तथा उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने भी सांसद को ज्ञापन देकर टीईटी की अनिवार्यता को शिक्षकों के हितों के विपरीत बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था से शिक्षकों की नौकरी और भविष्य असुरक्षित बना हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।सांसद नीरज मौर्य ने दोनों प्रतिनिधिमंडलों की बातें गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वह शिक्षकों की मांगों और भावनाओं को सरकार तक पहुंचाएंगे तथा आगामी संसद सत्र में नियमानुसार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करेंगे।


उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ की ओर से ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री तेजपाल मौर्य, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह यादव, प्रांतीय संयुक्त मंत्री अमिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, अमित रंजन, अनीता यादव, विनीता चौधरी, सुशील कुमार, उदयवीर मौर्य, योगेश मौर्य, गिरीश कुमार, आदित्य कुमार, हरिशंकर, पूजा गुप्ता, निशि सक्सेना, राजेश कुमार सागर, पिंकी बाला सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

टीएफआई एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष शिवस्वरूप शर्मा, जिला मंत्री रोहित सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजरार हुसैन आगा, डॉ. संजय शर्मा सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp