Thursday, 02-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

हर हाथ को हुनर, हर युवा को अवसर, यही है आत्मनिर्भर भारत का आधार - नमिता वर्मा

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरण सिंह की रिपोर्ट

बरेली। भारत सरकार ने स्किल डेवलपमेंट को एक राष्ट्रीय प्राथमिकता का आधार बना दिया है, ताकि युवाओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाए जा सकें। इसके लिए कई योजनाएं और प्लेटफ़ॉर्म शुरू किए गए हैं। इसी के चलते भारत सरकार स्किल डेवलपमेंट संस्थान के आदेश के अनुक्रम में राजकीय महिला पॉलीटेक्निक सीबीगंज बरेली के माध्यम से संचालित योजना कम्युनिटी डेवलपमेंट थ्रो पॉलीटेक्निक (सीडीटीपी) के अन्तर्गत छः माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण की योग्यता के अनुरूप अभ्यर्थी अपने आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस योजना के अंतर्गत इलैक्ट्रीशियन अभ्यर्थियों के लिए 30 पुरूष व महिला पद, और सिलाई एवं कढ़ाई के लिए 30 महिला अभ्यर्थियों के पद शासन द्वारा तय किए गए हैं। जिनकी अवधि 01 अक्टूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। इसमें इलैक्ट्रीशियन पद के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महित्ता पॉलीटेक्निक सीबीगंज बरेली और सिलाई एवं कढ़ाई के अभ्यर्थियों के लिए महेशपुर सीबीगंज बरेली का स्थान निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा है कि निकटवर्ती क्षेत्र के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवक और युवतियां  30 सितम्बर 2025 तक संस्था में अपनी शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड व फोटो के साथ उपस्थित होकर आवेदन-पत्र परियोजना संचालक के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। जिसके आधार पर उन्हे प्रशिक्षण में सम्मिलित होने का मौका प्राप्त हो सकता है।


राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सीबीगंज बरेली की प्रधानाचार्य नमिता वर्मा ने इस योजना के बारे में कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मानना है "हर हाथ को हुनर, हर युवा को अवसर, यही है आत्मनिर्भर भारत का आधार"।

whatsapp whatsapp