Thursday, 01-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल एवं श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल ने 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया

रोशन लाल राठौर, डॉ अमित राठौर एवं डॉ विनोद राठौर ने किया ध्वजा आरोहण

whatsapp    

सुभाष चौधरी टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता

बरेली। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल एवं श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल में बहुत ही धूमधाम से मनायी गयी।


गंगा ज्योति आई हॉस्पिटल में ध्वजा आरोहण रोशन लाल राठौर द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ अमित राठौर, डॉ आकांक्षा सिंह, कुलदीप शर्मा, अभिषेक, पुरूषोत्तम एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। बाद में मिष्ठान वितरण भी किया गया।


वहीं श्री भोलानाथ ग्लोबल हॉस्पिटल में डॉ विनोद राठौर ने हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर के साथ मिलकर झंडा  फहराया। गणतंत्र दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए डॉक्टर विनोद राठौर ने कहा कि हम सभी को गणतंत्र का मान रखना आवश्यक है एवं देशहित के कार्यों द्वारा अपनी सहभागिता करना बहुत जरूरी है। हॉस्पिटल के अन्य डॉक्टर ने भी गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर डॉ एस एल चौधरी, डॉ अजहर खान, डॉ हेमेंद्र गंगवार, सुशील कुमार, सोहन सिंह मनोज कुमार, कंचन, रेखा, निशा, प्राची, शीतल, यशपाल एवं शिवम चौहान आदि उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp