नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला का फूल-माला, गुलदस्ता व पटका पहनाकर स्वागत
बरेली बिथरी चैनपुर।
बिथरी चैनपुर में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री शशांक शुक्ला के कार्यभार संभालने के बाद शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को फूल-माला पहनाकर, गुलदस्ता भेंट कर एवं पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह के दौरान शिक्षामित्रों एवं उपस्थित शिक्षकों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके मार्गदर्शन में क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों के समन्वय तथा विद्यार्थियों के हित में बेहतर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।नवागत खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शुक्ला ने स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में शिक्षक, शिक्षामित्र एवं विभागीय कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के हित को प्राथमिकता देने की अपेक्षा की।कार्यक्रम में शिक्षामित्र संघ के संजीव सिंह, शिक्षामित्र गजेंद्र सिंह, मंजू देवी, धम्म प्रिया सहित अन्य शिक्षक, शिक्षामित्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।