Friday, 02-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में शिक्षकों वा छात्रों ने मनाया योग दिवस

ग्राम वासियों छात्रों को शिक्षकों ने बताया योग का महत्व

whatsapp    

बरेली- आठवें योग दिवस के अवसर पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारी नगला में 21 जून को योग दिवस को धूमधाम से मनाया गया।


योग शिविर में ग्राम प्रधान शिव कुमार पटेल, एसएमसी अध्यक्ष ओमवती , विद्यालय प्रबंध समिति के अन्य पदाधिकारी , रसोइयों एवं कुछ अन्य अभिभावकों के अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक सुनीता देवी, प्रीति शर्मा ,रविंद्र कुमार, डॉ विनोद कुमार शर्मा, रजी हसन , अमित यादव, आशा राणा एवं रणधीर सिंह ने भी बच्चों के साथ न केवल योगाभ्यास किया बल्कि योग करने से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों से भी परिचित  कराया।


शिक्षिका प्रीति शर्मा एवं व्यायाम शिक्षक अमित यादव ने सभी को योगाभ्यास कराया।अंत में शिक्षक  विनोद कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए योग को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बनाने का संकल्प दिलाया।


whatsapp whatsapp