Thursday, 30-07-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली ने डॉ. रविश अग्रवाल एवं डॉ. मधु गुप्ता का किया सम्मान

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली द्वारा चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए UPIMA के President Elect डॉ. रविश अग्रवाल एवं वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मधु गुप्ता को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. रविश अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब का मूल उद्देश्य समाज सेवा है और रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली इस दायित्व का उत्कृष्ट निर्वहन कर रहा है। उन्होंने क्लब की विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों की सराहना करते हुए प्रस्तावित "मिनी ई-शव वाहन" योजना को शहर के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल यातायात जाम की समस्या को कम करेगी, बल्कि अंतिम यात्रा को भी अधिक सम्मानजनक एवं सुगम बनाएगी।


डॉ. मधु गुप्ता ने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के प्रति समर्पण और संवेदनशीलता ही किसी संस्था की वास्तविक पहचान होती है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य करते रहने का आह्वान किया।

डॉ. रविश अग्रवाल एवं डॉ. मधु गुप्ता दोनों ही चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित नाम होने के साथ-साथ सक्रिय समाजसेवी भी हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के अतिरिक्त वे जनजागरूकता, निःस्वार्थ सेवा तथा सामाजिक उत्थान के विभिन्न अभियानों में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान देकर समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।


क्लब अध्यक्ष अभय कुमार अग्रवाल ने दोनों चिकित्सकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली अपने सामर्थ्य के अनुसार जनहित एवं समाज सेवा के कार्य निरंतर करता रहेगा।रोहित राकेश ने कहा, "डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं और डॉक्टर का सम्मान ईश्वरीय शक्ति का सम्मान है।"कार्यक्रम में रोटेरियन अभय कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, विजय शंकर मिश्रा, सुनीलन मैसी, रोहित राकेश सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

whatsapp whatsapp