Thursday, 03-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

नवीनगर स्कूल में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, रासलीला ने मोहा मन

छात्र-छात्राओं ने हस्तशिल्प से सजाई जन्माष्टमी, आकर्षक झांकियों ने बटोरीं तालियां

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सूरज मौर्य की रिपोर्ट

बरेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवीनगर में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ मनाया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेनू गुप्ता के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।


सीमित संसाधनों में तैयार कीं बांसुरी, मटकी और झूले

जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बनाने के लिए विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों का उपयोग करते हुए हस्तशिल्प के माध्यम से बांसुरी, मटकी और झूले तैयार किए। इसके अलावा बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन और जन्माष्टमी से जुड़ी आकर्षक पेंटिंग्स भी बनाईं। विद्यार्थियों की रचनात्मकता ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।


कृष्ण-रासलीला ने बांधा समां

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी विभिन्न मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इसके बाद कृष्ण-रासलीला का मंचन किया गया। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना दिया और उपस्थित लोगों को कृष्ण भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।


शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर मनोहर लाल सागर, रितु सहित विद्यालय का तमाम स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की प्रशंसा की।

whatsapp whatsapp