खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह को दी भावभीनी विदाई, तौसीफ अहमद ने संभाला क्यारा का कार्यभार
बीआरसी कांधरपुर पर हुआ विदाई समारोह, शिक्षकों व कर्मचारियों ने की कार्यशैली की सराहना
सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता
बरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र कांधरपुर पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, एआरपी तथा कार्यालय कर्मचारियों ने पूरन सिंह को भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
तौसीफ अहमद ने संभाला क्यारा खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार
समारोह के दौरान बरेली नगर से स्थानांतरित नगर शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद ने खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बेहतर समन्वय और कार्यशैली की हुई सराहना
वक्ताओं ने कहा कि पूरन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों और विभागीय कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया। उनके व्यवहार, कार्यशैली और सहयोगात्मक रवैये की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

नई जिम्मेदारी से शैक्षिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की उम्मीद
शिक्षकों ने नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी तौसीफ अहमद से उम्मीद जताई कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ क्यारा ब्लॉक की शैक्षिक व्यवस्था को मिलेगा और विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे।
विदाई के साथ नई जिम्मेदारी का उत्साह
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, एआरपी और ब्लॉक संसाधन केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह का माहौल एक ओर जहां पूरन सिंह की विदाई को लेकर भावुक रहा, वहीं तौसीफ अहमद के कार्यभार ग्रहण करने से विभाग में नई उम्मीद और उत्साह भी दिखाई दिया।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान शिक्षामित्र संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, सूरज सक्सेना, कप्तान सिंह, चरण सिंह, नरेंद्र तोमर, हरिश्चंद्र सागर, बृजपाल, प्रधानाध्यापक योगेश पाठक, राष्ट्रपति पुरस्कार सम्मानित शिक्षिका शबीना परवीन, शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री संजय शर्मा, शिक्षक रजी हुसैन, कार्यालय सहायक एवं अकाउंटेंट रॉबिन रस्तोगी, श्याम गंगवार, दुष्यंत यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर मेगा जौहरी तथा आधार ऑपरेटर नेहा जौहरी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
