Saturday, 15-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

कृमि मुक्ति अभियान से लेकर तिरंगा रैली तक, उत्साह में दिखे छात्र

whatsapp    

टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी के लिए सीबीगंज से चरन सिंह की रिपोर्ट

बरेली। सीबीगंज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जहां विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा खिलाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया, वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता और तिरंगा रैली ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि श्रीमती श्रुति गंगवार ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीआईओ डॉ. प्रशांत रंजन, डॉ. पवन कपाही, डॉ. अजमेर सिंह, डॉ. मधु गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वच्छता अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली रखने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया।


इधर, इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता कराई गई। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। वुडरो स्कूल के मोहम्मद बिलाल और अकरम रजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। डॉल्फिन इंटरनेशनल स्कूल की राशि गुप्ता और तृषा द्वितीय रहीं। जेपी स्कूल की सौम्या सैनी तथा सी.बी. गंज इंटर कॉलेज की नव्या शर्मा को भी सम्मानित किया गया। विजेताओं को श्रीमती श्रुति गंगवार और डॉ. मधु गुप्ता ने पुरस्कार प्रदान किए।


कार्यक्रम का सबसे आकर्षक दृश्य तिरंगा रैली रहा। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ रैली निकाली और एकता, राष्ट्रप्रेम तथा जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम ने बच्चों को एक साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का पाठ पढ़ाया। आयोजन ने यह संदेश दिया कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।

whatsapp whatsapp