Thursday, 01-10-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427, 9458606264, 8630488283, 9927444485 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

शिक्षक द्वारा बच्चों को कई प्रयोग करके दिखाया गया

whatsapp    

फतेहगंज,बरेली- आज मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी,फतेहगंज पश्चिमी, बरेली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया।


इस वर्ष की थीम:- सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण है " को बताते हुए  राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका नम्रता वर्मा द्वारा सर सी० वी० रमन जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया व रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी।
            बच्चों को भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और उनके आविष्कारों के विषय में भी बताया गया।


 साथ ही बच्चों के द्वारा बनाए गए पोस्टरों का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा कक्षा 4 के छात्र आदित्य द्वारा विज्ञान की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए गए।  तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा चंद्र ग्रहण एवं सूर्य ग्रहण की अवधारणा को  प्रस्तुत किया गया।


इसी क्रम में हवा में भार  होता है, जलने के लिए ऑक्सीजन गैस का महत्व आदि अवधारणाओं को प्रयोगों के माध्यम से समझाया गया।

 पोस्टर प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को  सम्मानित किया गया।

whatsapp whatsapp