Tuesday, 30-06-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9411848427 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है मोबाइल नंबर : +91-9411848427

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मानपुर चिकटिया में मीना के जन्मदिन पर कार्यकारणी को मिली सिलाई मशीन

whatsapp    

सूरज मौर्या टाइमलाइन न्यूज़ हिंदी संवाददाता 

बरेली। क्यारा विकास क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय मानपुर चिकटिया में मीना का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर ग्राम प्रधान निर्मला देवी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमेंद्र पाल सिंह, वरिष्ठ शिक्षिका रेखा गुप्ता द्वारा केक काटा गया।


इस अवसर पर रेखा गुप्ता द्वारा मीना मंच की पूरी कार्यकारणी को उपहार के रूप सिलाई मशीन दी गई जिसे पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।


इस अवसर पर मीना मंच की पूरी टीम को उपहार तथा मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक ओमेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार, अशोक गुर्जर, देवेश तिवारी, मीनाक्षी, अनुराधा ठाकुर, कल्पना, रूबी खानम, शैलेंद्री सिंह, नीरज शर्मा, जयमाला कश्यप आदि शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp